सूर्योदय भास्कर ब्यूरो/आगरा। ट्रांस यमुना थाने के नगला रामबल का मामला का है आपको बता दें मंगलवार की सुबह-सुबह दो पक्षों में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घर में पत्थर फेंकने की शिकायत लेकर गए लोगों पर आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिए, दो लोगों को गोली लगी है। आपको बता दें आगरा के ट्रांस यमुना थाने के नगला रामबल का मामला का है आपको बता दें मंगलवार की सुबह-सुबह दो पक्षों में फायरिंग की घटना वाद-विवाद से शुरू झगड़ा जल्द ही फायरिंग तक पहुंच गया।

सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तीन लोग हिरासत में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक घायल को लोटस और दूसरे को अमरनाथ होटल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। आपको बता दें मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अनिल अपने साले संतोष को लेकर पुष्पेंद्र के घर पर शिकायत करने गए थे। इसको लेकर पुष्पेंद्र और उसके घर वाले आग बबूला हो गए। अनिल के साथ विवाद हो गया, विवाद में पुष्पेंद्र पक्ष की ओर से तमंचे से फायरिंग कर दी गई। इसमें अनिल के सिर में गोली लगी है। उसके साले संतोष को भी छर्रे लगे है। वहीं पास में खड़े एक पड़ोसी को भी चोट आई हैं।

मामला वीडियो बनाने से शुरू हुआ जानकारी में पता चला है अनिल के घर पर रोजाना कोई पत्थर फेंकता था। ऐसे में उन्हें पास में रहने वाले पुष्पेंद्र पर शक था। सोमवार को अनिल ने पुष्पेंद्र को पत्थर फेंकते हुए देख लिया। उसका वीडियो भी बना लिया। फायरिंग के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आरोपी भाग निकले, अनिल की पत्नी का आरोप है कि पुष्पेंद्र, मुकेंद्र और राजवीर ने मारपीट और फायरिंग की, उसने बताया कि सभी लोग सालों से यहां रह रहे हैं। ये लोग मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं। एसीपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांस यमुना के नगला रामबल में सुमित नगर में अनिल अपने परिवार के साथ रहते हैं।

पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि गोलियां चलने लगीं। लोगों में भगदड़ मच गई। गोली चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी तितर-बितर हुए। पुलिस ने घायलों को एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here