सूर्योदय भास्कर ब्यूरो/आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में होटल में वह व्यापार का कारोबार कोई नया नहीं है देह व्यापार को लेकर ताजगंज क्षेत्र पहले भी सुर्खियों में रह चुका है और न जाने कितनी बार पुलिस ने छापा मार करवाई भी की है लेकिन 4 दिन की चांदनी और फिर वही अंधेरी रात की कहावत तो आपने सुनी होगी। ठीक उसी प्रकार चार दिन के लिए शक्ति दिखाई जाती है और फिर वही पुराने डरे पर गाड़ी आ जाती है।
आखिरकार पुलिस की नजरों से क्या कुछ बच सकता है आप ही खुद सोच कर बताएं अगर पुलिस चाहे तो घर के दरवाजे के बाहर एक खिलौना पड़ा हो उसे भी कोई नहीं उठा सकता तो यह तो होटल या गेस्ट हाउस में चल रहे थे व्यापार का बड़ा मामला है और सुर्खियों में भी रह चुका है लेकिन आज फिर एक मामला ऐसा ही देह व्यापार को लेकर के सामने आया है इससे तो ऐसा लगता है जैसे मानो उच्च अधिकारियों के पास कोई ऐसा कानून नहीं है जो जिन होटलों में देह व्यापार हो रहा है उन में कुछ अंकुश लगा सके।
सूत्रों की माने तो आखिरकार सभी के हफ्ते जो बंदे होते हैं अगर कोई अधिकारी कार्रवाई करने के लिए कदम उठाता है तो पुलिस विभाग का ही आदमी होटल संचालकों को अवगत करा देता है। तो चलिए आपको थाना ताजगंज क्षेत्र के गेस्ट हाउस में चल रहे थे व्यापार को लेकर जानकारी देते हैं की थाना ताजगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर कार्रवाई की एवं कुछ युवक और युवतियों को थाने लाई है। दरअसल पुलिस को गेस्ट हाउस के अंदर देह व्यापार की सूचना मिली थी।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए कि आखिर देह व्यापार कितने दिनों से चल रहा था। जानकारी के अनुसार ताज पूर्वी गेट के पास होम स्टे गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा है। गेस्ट हाउस से 15 वर्षीय एक किशोरी को मुक्त कराया है किशोरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पकड़ी गई महिला खुद को किशोरी की मौसी बता रही है।
इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि होम स्टे में देह व्यापार की सूचना मिली थी। एसीपी सदर अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम दबिश दी। मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। कमरे में एक किशोरी भी मिली। किशोरी पश्चिमी बंगाल की निवासी है और उसका आधार कार्ड दिल्ली का है, चार दिन पहले ही आगरा लाया गया था। पकड़ी गई महिला उसे लेकर आई थी। किशोरी उस महिला को अपनी मौसी बता रही है।
किशोरी और महिला के बयान अलग थे। आरोपियों में एक होम स्टे का कर्मचारी है। दूसरा ग्राहक है, होम स्टे में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। जिस किशोरी को मौके से मुक्त कराया गया है उससे भी देह व्यापार कराया जा रहा था। किशोरी को महिला पहले दिल्ली भी लेकर गई थी। किशोरी का पहचान पत्र दिल्ली के पते का है। किशोरी की उम्र 15 वर्षीय बताई जा रही है। उसे दिल्ली से चार दिन पहले यहां लाया गया था।
एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए लोगों में एक होम स्टे का कर्मचारी और दूसरा ग्राहक है। जिस किशोरी को मौके से मुक्त कराया गया है। किशोरी के स्वजन से संपर्क किया जा रहा है। आशंका है कि किशोरी को रुपये का लालच देकर देह व्यापार में ढकेला गया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजगंज थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।