सूर्योदय भास्कर ब्यूरो/आगरा। आपको बता दें कि तहसील बाह के पिनाहट में एक किसान तेंदुए से भिड़ गया। मामला थाना मंसुखपुरा के गांव महागोली निवासी 55 वर्षीय किसान किशन सिंह तोमर पुत्र कप्तान सिंह सुबह आठ बजे अपने खेत पर गए थे। तभी उन्होंने देखा कि एक गाय पर तेंदुए हमला कर रहा था। तेंदुए ने उनकी कमर और हाथ पर झपट्टा मारा, तो किसान भी तेंदुए को दूर फेंकने और भगाने के प्रयास में लगे रहे। ये देख किशन सिंह तेंदुए की ओर दौड़ पड़े। तेंदुए ने गाय को छोड़कर किसान पर हमला कर दिया।

किसान ने हार नहीं मानी, बल्कि तेंदुए के सामने डटे रहे। उधर किसान को तेंदुए से अकेले भिड़ते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से तेंदुए का सामना किया तो वह वहां से भाग निकला। दरअसल, तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया था उसी दौरान खेत पर चारा लेने गए किसान ने यह देखा तो गाय को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। तेंदुए ने किसान के सिर, कमर और हाथ पर पंजा मारा, लेकिन किसान पीछे नहीं हटा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला।

इसके बाद घायल किसान को परिवार के लोग सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे। यहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने किसान से तेंदुए के बारे में जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here