सूर्योदय भास्कर ब्यूरो/आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला दलेल में शुक्रवार सुबह लड़की के फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।और दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर, कुल्हाड़ी चल गये।जिसमें दोनो पक्षों से करीब 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव नगला दलेल निवासी ओमप्रकाश द्वारा जोर सिंह की पुत्री की फोटो इंस्टाग्राम पर दाल दी गई। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने जोर सिंह के घर के अंदर घुसकर नेमा देवी पत्नी जोर सिंह, निर्मला, सत्यवती एवं संदीप के साथ लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू कर दी। झगड़े की सूचना पर अन्य लोगों के पहुंचने पर दोनों पक्षों की ओर से बुरी तरह मारपीट की गई और जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष से करीब 12 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट भेजा। जहां पर गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।

वही इस मामले में थाना प्रभारी पिनाहट नीरज पंवार का कहना है के लड़की के फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यह खूनी संघर्ष हुआ है। जिसकी अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही उक्त दबंगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। खूनी संघर्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।जिसमें दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे ईंट पत्थर लेकर एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। जिसमें लाठी, डंडे, ईट, पत्थर चलने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।पुलिस मारपीट करने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here