आयुक्त ने कलेक्टर के साथ प्रगति कार्य का किया निरीक्षण


(मंगल तिवारी)
मीरजापुर।
विन्ध्याचल मंदिर व परिसर में चल रहे निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर कार्य का व नवरात्रि के पहले पुमुख मार्गो को पूरी करने की तैयारी को लेकर गुरूवार को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल डॉ0. मुथुकुमार स्वामी बी. ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया।
विन्ध्याचल में चल रहे निर्माणाधीन कारीडोर कार्य का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीरज पटेल, विन्ध्य परियोजना प्रबन्धक राजकीय निर्माण निगम मौजूद रहें।
कारीडोर में कार्य धीमी प्रगति पर मण्डलायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित कांट्रैक्टर को नोटिस देने का निर्देश देते हुये कहा कि कार्य में तेजी लायी जाय अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। चूकिं श्रद्धालुओं को मॉ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन में कोई समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन सक्रीय है।
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। चुनावी दौरे के दौरान वह कई बार मीरजापुर की धरती पर विन्ध्यक्षेत्र के विकास व यहॉ मौजूद पर्यटन की संभावना का विकास कर यहां के युवाओं को रोजगाार दिलाने का भरोसा दे चुके है जो धीरे धीरे अब साकार होते दिख रहा है।
मार्गो में पुरानी वी.आई.पी. के मुख्य द्वार एवं फुटपाथ पर स्टोन, गोलार्ड स्टोन कार्य, अंडरग्राउंड केबिल का कार्य, फैन्सी लाइट के इलेक्ट्रिक पोल आदि का निरीक्षण किया तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
विन्ध्याचल आयुक्त ने नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, राजकीय निर्माण निगम की संयुक्त टीम के द्वारा लगाये जा रहे स्टोन की सैम्पल लेकर गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से करा ली जाय।
उन्होंने पुरानी वी.आई.पी. एवं न्यू वी.आई.पी के मुख्य द्वार के अतिरिक्त परिक्रमा पथ पर बनाये जा रहे प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया गया तथा समयान्तर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके आलावा अन्य सम्बन्धित कार्य पर भी दिशा निर्देश दिए हैं।
कारीडोर का कार्य लगभग 80 प्रतिशत प्रगति पर है, जो कार्य बाद में प्रारम्भ हुआ है उन पर भी कार्य तेजी से कराया जा रहा है निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करा लिया जायेगा।
(मंडलायुक्त)
डा0. मुथुकुमार स्वामी बी.