सूर्योदय भास्कर ब्यूरो/फिरोजाबाद। टूण्डला क्षेत्र के अंतर्गत थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छतरई के पास की घटना में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हुए कि अब दिनदहाड़े दे रहे लूट जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम। क्या लुटेरों के अंदर नहीं रहा अब पुलिस का खौफ। आपको बता दें कि नौ दिन के अंदर लुटेरों ने दिया लूट की दूसरी घटना को अंजाम। लुटेरों ने बाइक पर सवार दो भाइयों में से एक को गोली मार दी।

लूट के समय लूटरों के साथ हाथापाई के दौरान लूट का सामान मौके पर छोड़कर भागे लुटेरे। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस द्वारा लिए गए बयानों में लूट का कोई जिक्र नहीं किया गया। पीड़ित का यह भी कहना कि पुलिस द्वारा कहा गया के आपके साथ हुई घटना के दौरान लिया गया सामान तो आपको मिल गया है। वही बाइक सवार दो बदमाशों ने वाटर पार्क के मैनेजर को गोली मार दी। मैनेजर के गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह झगड़े का मामला लग रहा है।घटना के पीछे लूट की आशंका पचोखरा पुलिस के मुताबिक गांव छितरई का रहने आकाश जाटव छितरई गांव के पास बनी सरिया फैक्ट्री में बन रहे वाटर पार्क का मैनेजर है। सुबह आकाश बाइक से निर्माणाधीन वाटर पार्क पर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जानकारी मिलने पर घायल आकाश को गंभीर हालत में टूण्डला के एक प्राइवेट मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों द्वारा घटना के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि रास्ते में दो व्यक्तियों में झगड़ा हो रहा था। आकाश ने झगड़े में दखल देने की कोशिश की थी। तभी झगड़ा कर रहे लोगों में से किसी ने गोली चला दी, जो अजय को लगी है। आकाश की हालत चिंताजनक बनी है, होश में आने पर पूरी जानकारी हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here