सूर्योदय भास्कर ब्यूरो/आगरा। ताजगंज क्षेत्र में होटल हावर्ड प्लाजा है यह एक कंपनी ने होटल में बीस कमरे बुक कराए थे।जानकारी के अनुसार एक फार्मेसी कंपनी की मीटिंग का आयोजन किया गया था। कंपनी ने होटल में बीस कमरे बुक कराए थे। यहां पर गोरखुपर निवासी राजकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ आए थे। रात को कंपनी की मीटिंग के बाद पार्टी चली। पार्टी में राजकुमार ने भी शिरकत की रात 12 बजे तक नाच गाना हुआ।

रात साढ़े 12 बजे राजकुमार ने अपनी पत्नी से कहा कि वह बालकनी में सिगरेट पीने जा रहा है। वह सिगरेट पीने गया मगर, दो घंटे तक वापस नहीं आया। इसके बाद उसकी पत्नी ने होटल स्टाफ को जानकारी दी। होटल स्टाफ ने देखा तो होटल के नीचे राजकुमार खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई राजकुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि होटल में बताया गया है कि राजकुमार ने ज्यादा शराब पी ली थी। इसके बाद साथी उसे तीसरे फ्लोर पर कमरे में छोड़ कर आए थे। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। किन हालात में राजकुमार नीचे गिरा, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस राजकुमार के दोस्त और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here