सूर्योदय भास्कर संवाददाता/आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक पुराने मकान का लिंटर तोड़ते वक्त हादसा हो गया। लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया, जिसमें 3 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। आनन फानन में मजदूरों को बाहर निकल गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिजनों और इलाके के लोगों ने आगरा – शमशाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। थाना शमशाबाद क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला गोपालपुरा में रामजीलाल राठौर के पुराने मकान का लिंटर जर्जर हो गया था। उन्होंने कुछ मजदूरों को लिंटर तोड़ने का ठेका दिया। ऐसा बताया गया है कि लिंटर तोड़ने के काम को 6 मजदूर कर रहे थे। 3 मजदूर खाना खाने चले गए।

दोपहर करीब 2 बजे मजदूर निहाल सिंह, छोटे और बॉबी ने लेंटर तोड़ने की मशीन चालू कर दी। अचानक लेंटर का मलबा भरभरा कर गिर गया। जिसमें तीनों मजदूर दब गए। शोर सुन मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकला गया। हादसे में मजदूर निहाल सिंह (35) पुत्र मुन्नालाल की मौत हो गई। तो वहीं अन्य दो मजदूर छोटे और बॉबी को कस्बे के ही निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक मजदूर के एक बेटी और एक बेटा है। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here