तीन के खिलाफ केस, एक आरोपी ने लगाई फांसी, हुई मौत

सूर्योदय भास्कर ब्यूरो/आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। तीन युवक एक किशोरी को टेंपो में डालकर उस समय ले गए जब वह पिता के ठेले से घर लौट रही थी। रास्ते में तीनों ही युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी जब किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने युवकों की खोजबीन करना शुरू कर दिया। वहीं एक आरोपी युवक ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई है।

पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए आगरा भेजा है। वही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी, जिसका पिता शमशाबाद क्षेत्र के गांव में ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है। शाम करीब 7:00 बजे ठेले से लौट कर आ रही थी। 14 वर्षीय किशोरी को रास्ते में अपने गांव के नजदीक तीन युवक टेंपो में सवार मिले। जिन्होंने किशोरी को जबरन अपने साथ टेंपो में बैठा लिया। उसे घुमाने लगे इसी बीच में गांव से कुछ दूरी पर एक नहर के नाले के किनारे तीनों ने उसके साथ बारी बारी से जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद रात करीब 1:00 बजे किशोरी को एक ईंट भट्टे के पास टेंपो से उतार कर भाग गए। बदहवास किशोरी अपने घर पहुंची तो इसकी जानकारी अपने पिता को दी।

परिजनों ने घटना की जानकारी निबोहरा पुलिस को दी, पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मंगलवार दोपहर जगदीश नाम के एक आरोपी ने अपने घर के नजदीक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे के मुताबिक घटना के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए आगरा भेजा गया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वही एक आरोपी के फांसी लगाई जाने की जानकारी मिली है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here