बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गैंगरेप का मामला सामने आया है।यहां लड़की के दोस्तों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक पर बैठाया। फिर कुछ दूरी पर कार में बैठाकर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसे बीच हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार‌ मामला जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है।

एक सितम्बर को डिग्री कॉलेज में बैचलर ऑफ आर्ट्स की छात्रा कॉलेज से घर आ रही थी। इस दौरान लड़की के पुराने सहपाठी ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया।थोड़ी दूर जाकर लड़की को एक कार में बैठाया।लड़के के तीन दोस्त कार में पहले से बैठे थे। इसके बाद चारों लड़के कार को औरंगाबाद रोड़ की तरफ लेकर गए।

रास्ते में लड़कों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिला दिया। इसके बाद चारों लड़कों ने लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद बीच रास्ते पर उसे फेंककर भाग गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने लड़की को अस्पताल ले जाकर किया भर्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here