8 महीनों में 325 लपको पर हुई कार्यवाही
सूर्योदय भास्कर संवाददाता/आगरा। ताजनगरी आगरा में ताजमहल व अन्य स्मारकों पर लपको का आतंक लंबे समय से चल रहा था। जो की अब खत्म हो चुका है, पर्यटक सीज़न की शुरुवात हो चुकी हैं। एसीपी सैय्यद अरीब अहमद द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट के तहत ताजमहल के आस पास गलत गतिविधियों को अंजाम देने वाले लपको पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।यह ऑपरेशन मार्च 2024 तक निरंतर जारी रहेगा।इस ऑपरेशन के दौरान पर्यटक पुलिस की ताजमहल सहित अन्य स्मारक वा रेलवे स्टेशन पर पैनी निगाह बनी हुई है।
एसीपी अरीब अहमद ने बताया की पर्यटन पुलिस ताजमहल पर पर्यटकों को हो रही असुविधाओं को दूर करने का लगातार प्रयास कर रही है। कई सुविधाओं को पर्यटकों के लिए पर्यटन पुलिस द्वारा शुरू किया गया है। फिलहाल ताजमहल के आस पास लपको का आतंक खत्म हो चुका है। जिसके कारण देश विदेश में ताजनगरी की छवि में सुधार होगा।
ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट से पहले भी पर्यटन पुलिस लपको पर कार्यवाही कर चुकी है।आगरा में कमिश्नरेट लागू होने के बाद से लगभग 325 लपको पर कार्यवाही की जा चुकी है। वही लगभग 12 लपको के खिलाफ मुकद्दमे लिखे जा चुके हैं।लपको पर पर्यटन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।