सूर्योदय भास्कर ब्यूरो/आगरा। नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा सावन के महीने में प्रतिवर्ष एक भव्य कार्यक्रम मंचीय एवं ऑनलाइन प्रस्तुतियों के माध्यम से किया जाता है इसी श्रृंखला में आज जयपुर हाउस स्थित शांति स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक सावन की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज पूजन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन किया मुख्य अतिथि स्वेता चौधरी, डॉ. आनंद टाइटलर, नितेश शर्मा, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, एवं के.लाल. त्रिलोककानी ने। विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे चेतन पाठक, करन सक्सैना, संतोषी लाल, नितिन गर्ग एडवोकेट, प्रीती चौधरी, विनीता जादौन।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे –

जूनियर डांस सोलो – प्रथम अविका अग्रवाल, द्वितीय आयत अली, तृतीय अराध्या राना।

सीनियर सोलो डांस – संस्कृति वर्मा प्रथम, तनिष्का वाजपेई, द्वितीय, परी तिवारी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस।

जूनियर ग्रुप डांस प्रथम – रिद्धिमा राज, आदिश मुद्गल, खुशी शर्मा, आद्या गुप्ता।

सीनियर डूएट डांस प्रथम – वेदिका, शालू सिंह।

इंस्ट्रूमेंट कीबोर्ड – प्रथम भाव्या, द्वितीय अराध्या।

स्पेशल पुरस्कार पोइट्री के लिए विशाल टाइटलर को मिला।

निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई बबिता वर्मा, पंकज वर्मा, टोनी फास्टर, झनकार शर्मा, नीरू चाहर ने। प्रतियोगिता प्रभारी की भूमिका निभाई नमिता बाजपेई ने। अतिथियों का स्वागत किया रोहित कत्याल, लालाराम तैनगुरिया, हरीश लालवानी ने। धन्यवाद ज्ञापन दिया राजदीप ग्रोवर ने। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किया संस्था निदेशक अलका सिंह ने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here