सूर्योदय भास्कर संवाददाता/आगरा। इंडिया राइजिंग का 501वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर पर चलाया गया। टीम के टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर की कीनन को ट्राई कलर में रंग दिया। पूरे मंदिर परिसर में पेंटिग कर सुंदर डिजाइन बना बदली मंदिर की दीवारों की सूरत। कमला नगर के पार्षद पार्षद हरिओम बाबा और बल्केश्वर पार्षद पति गिर्राज बंसल ने पेंट कर बल्केश्वर और कमला नगर वासियों को अपने क्षेत्र को सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। इण्डिया राइजिंग टीम के साथ महालक्ष्मी भक्त मंडल रजिस्टर्ड आगरा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अशोक मामा, भोलानाथ अग्रवाल, अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रदीप गोयल, हरिओम वाला, गिर्राज बंसल, श्याम बाबा, दुर्गेश शर्मा, आनंद शर्मा, मोहन गर्ग, विशाल बिंदल उपस्थित रहे।

