सूर्योदय भास्कर संवाददाता/आगरा। आपने कई बार देखा और सुना होगा कि पुलिस कितनी लापरवाह हो जाती है और पीड़ित कितना परेशान हो जाता है। हर कोई पीड़ित का दर्द नहीं समझ सकता। कहते हैं जिस पर गुजरती है वही समझता है दर्द। ऐसा ही एक मामला थाना डौकी की क्षेत्र का सामने आया है। कलक्ट्रेट में उस समय लोग हैरान रह गए, जब एक पिता विवाहित बेटी को ढकेल के ऊपर चारपाई पर लिटाकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचा। आंखों से बहते आंसू बयां कर रहे थे कि बेटी के इस हाल के बाद वो कितना दुखी है। लाचार पिता को देख पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। उससे जानकारी लेना चाही तो दर्द के गला इस कदर भरा हुआ था कि वो ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। पीड़ित पिता ने बताया कि वो नाई की मंड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने बेटी की शादी डौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में की थी। शादी के बाद से पति दहेज के लिए हर रोज परेशान कर रहा था। इसी के चलते करीब एक महीने पूर्व बेटी को छत से फेंक दिया। जिससे उसका पैर टूट गया, इस घटना के बाद वो बेटी को अपने साथ आगरा ले आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here