सूर्योदय भास्कर संवाददाता/आगरा। आपको बता दें एसएन मेडिकल कॉलेज के स्पोर्ट्स इंजरी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. रजत कपूर ने शहर का मान बढ़ाया है। उन्हें आई.ए.एस.सी.ओ.एन. 2023 लखनऊ में ए.सी.एल मास्टर क्लास 2023 की फैकल्टी के रूप में निमंत्रण दिया गया, जो किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार आगरा के स्पोर्ट्स इंजरी एक्सपर्ट डॉ. रजत कपूर को मिला स्पोर्ट्स मेडिसिन के जनक डॉ. अनंत जोशी के साथ काम करने का मौका। ए.सी.एल मास्टर क्लास 2023 में किया इनवाइट। डॉ. रजत कपूर का कहना है कि उनके साथ काम करना एक उपलब्धि से कम नहीं है, जिन्होंने बहुधा भारतीय खिलाड़ियों के इलाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उन्हे दोबारा मैदान पर प्रतिस्पर्धी के रूप में उतारा। इस मास्टर क्लास में आर्थ्रोस्कॉपी एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन के जनक माने जाने वाले लीलावती अस्पताल मुंबई में कार्यरत डॉक्टर अनंत जोशी भी आमंत्रित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here