चंद्रमा की सतह पर 15 मीटर की दूरी से ली गई थीं तस्वीरें |
नई दिल्ली, सूर्योदय भास्कर। चंद्रयान-3 मिशन के ‘प्रज्ञान’ रोवर ने बुधवार को ‘विक्रम’ लैंडर की कुछ और तस्वीर भेजी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर साझा की गई तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा ने ली हैं। एक्स पर इसरो ने कहा कि ‘सीमाओं से परे, चांद के पार, भारत की कोई सीमा नहीं है। एक बार फिर, प्रज्ञान ने विक्रम की तस्वीर क्लिक की! यह फोटो बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास लगभग 15 मीटर की दूरी से ली गई थी। इससे पहले दोपहर को इसरो ने प्रज्ञान के विक्रम लैंडर की खींची गई एक और तस्वीर भी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा की थी।