दुनिया की सबसे बड़ी डील, 470 विमान ऑर्डर के साथ एअर इंडिया दूसरे स्थान पर |
यूथ इंडिया। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, जिसे इंडिगो के नाम से भी जाना जाता है, ने सोमवार को 500 एयरबस A320 फैमिली विमानों की खरीद का ऐलान किया है। इससे इंडिगो भारत की पहली एयरलाइन बन गई है जिसने एक ही समय में इतनी बड़ी मात्रा में विमान ख़रीदे हैं। इन विमानों का वितरण अनुमानित 2030 से 2035 के बीच होने की उम्मीद है।
यह आदान-प्रदान व्यापार इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इंडिगो से पहले यह रिकॉर्ड एयर इंडिया के नाम था। कहा जा रहा है कि इंडिगो 500 एयरबस A320 फैमिली विमानों की खरीद के लिए 50 अरब डॉलर, यानी 4.09 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। हालांकि, वास्तविक ऑर्डर की लागत में कुछ कमी हो सकती है, क्योंकि आमतौर पर इस प्रकार के बड़े सौदों पर अच्छी छूट मिलती है।


इंडिगो के पास 300 से ज्यादा विमान इंडिगो के इस ऑर्डर में ए320 नियो, ए321 नियो और ए321 एक्सएलआर एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इंडिगो के पास 300 से भी ज्यादा विमान हैं। उसके पास टोटल 480 विमानों के पिछले ऑर्डर भी हैं, जिनके 2030 के आखिर तक डिलीवर होने की उम्मीद है। एयरलाइन ने अनुसार- 500 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी 2030 से 2035 के बीच होगी। इस नए ऑर्डर के साथ 2006 में अपनी स्थापना के बाद से इंडिगो अब तक एयरबस के साथ टोटल 1,330 विमानों की डील कर चुकी है। |