भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा न करने पर हुई कार्यवाही

यूथ इण्डिया संवाददाता। बीते लगभग 12 सालों से कागजों में चल रही माई कार शोरूम के भवन की प्रक्रिया शुक्रवार पूरी हुई। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें भू उपयोग भू परिवर्तन शुल्क जमा ना करनें पर शोरूम को शील करा दिया। शुक्रवार को नेकपुर इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित माई कार के शोरूम में नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, नायब तहसीलदार सृजन कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रमोद शुक्ला, अजीत द्विवेदी व गौरव अग्निहोत्री पंहुचे। उन्होंने शोरूम के मैनेजर रामनिवास शर्मा से वार्ता की और शोरूम को सील कर दिया।

निर्देश देती सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2011 में शोरूम का भवन आवासीय जगह पर व्यावसायिक कार्य के लिये बनाया गया। तभी से शोरूम का मामला नियत प्राधिकारी के यहाँ बीते लगभग 12 साल से चल रहा है। जिस पर भू उपयोग परिवर्तन का करोड़ो रूपये भी राजस्व बकाया है। राजस्व लगभग तीन करोड़ बताया जा रहा है। शोरूम का मुख्य द्वार सील नही किया गया। लेकिन अन्दर का शोरूम सील कर दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि भू उपयोग परिवर्तन शुल्क शासन द्वारा निर्धारित जमा ना करनें पर भवन सील किया गया है।

गेट सील करते जेई

नगराधिकारी दीपाली भार्गव की इस कार्यवाही से अवैध रूप से संचालित किये भवन स्वामियों में हडकंप मचा हुआ है। जिस समय शोरूम शील किया जा रहा था उस समय लोगों की भीड़ मौके पर लगी रही। इतना ही नही इस कार्यवाही को देखने के लिए आस पास मोहल्ले के लोग तपती धूप में खड़े देखे गये। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध रूप से काम नही होने दिया जायेगा।

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here