हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटा, पेड़ उखड़े-खंभे गिरे |
यूथ इंडिया। गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पहुंच चुका है। सौराष्ट्र तट पर बारिश भी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि आधी रात तक बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा, तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं का प्रभाव भी देखा जा रहा है। एक लाख लोगों को तट के किनारे से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। मछुआओं को समुद्र में जाने से रोका जा रहा है। साबरमती नदी के किनारे और द्वारकाधीश मंदिर को बंद कर दिया गया है। यह चक्रवाती तूफान कच्छ और पाकिस्तान के सिंध के तट पर टकराएगा। 60 सालों में यह तीसरा तूफान है, जो पश्चिमी तट पर पहुंचेगा।


मौसम विज्ञान विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और उसके प्रभाव का अभी तीन घंटे तक चलेगा। इसके बाद इसका प्रभाव कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तटीय क्षेत्रों से निकाले गए लोगों को अपने घरों में वापस लौटने में थोड़ा समय लगेगा। महापात्रा ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक बिपरजॉय का प्रभाव गुजरात में कम हो जाएगा। इसके बाद इसका प्रभाव राजस्थान में और थोड़ा-बहुत प्रभाव मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। इन राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।
अब तक लगभग 150-200 बिजली के खंभे गिरे हैं, 6 बिजली उपकेंद्र बंद हैं। 15 वाटरवर्क्स सेंटर पर समस्याएँ हैं लेकिन वे जनरेटर सेट द्वारा समर्थित हैं। स्थिति नियंत्रण में हैं, लगभग 180-200 पेड़ गिरे हैं, सभी को हटा दिया गया है। हम स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं, हमारी कोशिश है कि कम से… pic.twitter.com/49jplb49KB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
एनडीआरएफ के महानिरीक्षक नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि चक्रवात बिपरजॉय कल 16 जून दोपहर 12 बजे तक एक डिप्रेशन (अवसाद) में बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक कम हो जाएगी। नुकसान की संभावना कम है।”

