यूथ इण्डिया,फर्रुखाबाद। अपर जिलाधिकारी सुभाषचन्द्र प्रजापति का तबादला शासन ने निरस्त कर दिया। अब वे जिले में अपने पूर्व पद पर बने रहेंगे। बीते दिन शासन की जारी सूची के मुताबिक एडीएम प्रजापति अब जिले में ही तैनात रहेंगे। उनका तबादला संत कबीरनगर बीते दिनों किया गया था।
इसी क्रम में अभिनव श्रीवास्तव एडीएम एफआर इटावा, महेन्द्र मिश्रा अपर आयुक्त झांसी, जय प्रकाश एडीएम एफआर संतकबीर नगर, मकानू यादव अपर आयुक्त राज्य कर जौनपुर, रविराज प्रताप मल अपर आयुक्त राज्य कर मेरठ, डॉ० श्याम सुंदर तिवारी अपर आयुक्त राज्य कर अलीगढ़, कैलाश नाथ पाल अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ, राममिलन प्रसाद अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद, सरिता सिंह अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद, राकेश यादव अपर आयुक्त राज्य कर इटावा, ओम प्रकाश 5 अपर आयुक्त राज्य कर नोएडा व मनोज त्रिपाठी अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ बनाए गए हैं।

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here