जहानगंज। पति पत्नी के आपसी घरेलू विवाद के बाद मंगलवार देर शाम पति पत्नी ने फांसी लगा ली। स्वजनों ने पेड़ से शव को लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया। शव को करीब एक घंटे बाद नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी 24 वर्षीय विकास राजपूत पुत्र अवनीश राजपूत ने शीशम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फांसी पर लटका देख परिवारी जनों में कोहराम मच गया। पति को लटका देख मृतक की पत्नी नेमा देवी उम्र 23 वर्ष ने भी नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। नीम की पेड़ की तना टूट जाने से वह नीचे गिर गई जिसको आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान नेमा देवी की भी मृत्यु हो गई।


मृतक की 11 फरवरी 2023 को प्राणी खेड़ा थाना तालग्राम कन्नौज से शादी हुई थी। मृतक के पिता गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं जो एक सप्ताह पहले गए हुए थे। मृतक चार बहनों में अकेला भाई था। मृतक की बहन का नाम निशा, आकांक्षा, सलोनी एवं मां का नाम रेखा देवी है। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जहानगंज मनोज भाटी ने शव को उतार कर पंचनामा भरवाया है। इस बड़ी घटना से क्षेत्र में मातम छा गया व परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।