प्रदेश की सुशासन व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए नजीर |
यूथ इण्डिया संवाददाता,फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में भाजपा विधानसभा अमृतपुर के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाई गई। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने कहा कि प्रदेश की सुशासन व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन गई है। विकास का पहिया तेजी से भाग रहा है। माफिया घरों में दुवकने के लिए मजबूर है। कहीं पर भी भय का वातावरण नही रह गया। कुल मिलाकर भाजपा के शासन में देश व प्रदेश राम राज्य की ओर बढ़ रहा। उन्होने केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने की अपील की।


सांसद मुकेश राजपूत ने जनपद में कराये गये कार्यों की चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल उसपर भी महामारी का सामना करते हुए निरंतर सुशासन व्यवस्था की तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने किया। इस मौके पर भूदेव राजपूत डा० बीके गंगवार आदि ने विचार व्यक्त किये। फतेह चन्द्र वर्मा, हिमाशु गुप्ता, सुनील रावत, कुलदीप, मयंक बुंदेला, प्रमोद बाजपेई सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।
अन्य खबरें



