कायमगंज,फर्रुखाबाद। नगर के सीपी गेस्ट हाउस के सभागार में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल पूर्ण होने पर भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को कहा भाजपा सरकार में पिछले 9 साल में ऐसे ऐसे विकास कार्य हुए है और ऐसी योजनाएं आई है जो सिर्फ वोट लेने के लिए तक ही सीमित नहीं है। इससे नए भारत का निर्माण हो रहा है।
उन्होंने कहा इसके परिणाम दिखाई भी दे रहे है। कैबिनेट मंत्री ने कहा अभी और बेहतर कार्य करने है। आज पूरे देश में विकास हुआ और हो रहा है। जिससे परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा इसको अभी और आगे ले जाना है। उन्होंने कहा व्यापारियों के लिए खास व्यवस्थाएं लागू की गई है। नियम बने है। उसका पालन भी हो रहा है। सभी व्यापारियो को सम्मान मिला है और मिलता रहेगा। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा भारत को विश्व पटल पर सम्मान व गौरव मिलना चाहिए था लेकिन नही मिला। मोदी सरकार में आज भारत का डंका विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा किसी ने सोचा नहीं था डिजिटल पेमेंट गांव तक पहुंचेगा लेकिन आज मोदी सरकार ने कर दिखाया है। प्रदेश में सड़कें, पुल, बिल्डिंग बन रही है। जो विकास की गाथा कह रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धन का सही उपयोग होगा। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा यूपी में खूब निवेश हो रहा है। कंपनिया निवेश के लिए आ रही है। एक जमाना था कोई यहां झांकना तो दूर यहां से निकलना तक नहीं चाहता था।


अब सभी सुविधाएं मिल रही है। सपा का नाम न लेते हुए बोले पिछली सरकार में बिजली बीआईपी जनपद छोड़ चली जाती थी। अब बिना भेदभाव से सब जगह बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा जो भी कमियां है अब उन्हे दूर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा व्यापारी विकास की रीढ़ है । वह बोले यहां आज व्यापारियों ने जिन समस्याओं से अवगत कराया है उनका प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कोलाघाट पुल की गुणवत्ता को लेकर सपा व बसपा पर निशाना साधा और कहा अब इस सरकार में गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों के जीवन से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सही कार्य गुणवत्तापूर्ण होंगे। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापारी एकजुटता पर बल दिया। व्यापारी सुरक्षित है। उन्होंने व्यापारियों के हित में चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण होगा।
इस दौरान कार्यक्रम की आयोजक व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व मंत्री अवध पाल सिंह यादव, जलालाबाद विधायक हरी प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, मंसाराम गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, शिल्पी गंगवार, डॉ अरशद मंसूरी, मोहम्मद सिकंदर आदि मौजूद रहे। कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि ने कहा राजस्व के मामले कायमगंज सबसे आगे है। व्यापारी का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कायमगंज में जल्द बिजली व्यवस्था सुधरेगी। उन्होंने जाम को लेकर कैबिनेट मंत्री से बाईपास की मांग की। वह बोली फायर स्टेशन के लिए जगह मिल गई है जल्द बनेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यों का बखान किया और कहा महिलाएं सुरक्षित है। हर कोने तक विकास पहुंच रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉक्टर रजनी सरीन ने भी नौ वर्ष के विकास कार्यो पर जमकर चर्चा कर तारीफ की। भाजपा मीडिया प्रभारी दीप अवस्थी ने कहा 2014 से पहले कायमगंज में लूटपाट होती थी। अब ऐसा नहीं है। सरकार व्यापारियों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। यहां के व्यापारी सबसे बड़े टैक्स पेई है। वह देश के विकास में सबसे बड़ा योगदान दे रहे है । वह बधाई के पात्र है। इस दौरान कार्यक्रम की आयोजक व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों ने उठाए उत्पीड़न के मामले
कायमगंज। वरिष्ठ व्यापारी नेता मनोज कौशल ने जीएसटी विभाग के सर्वे व छापे को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की 2024 तक सर्वे छापे बन्द किए जाए। इसकी आड़ में अवैध वसूली हो रही है। प्रांतीय नेता अनुपम अग्रवाल ने तहसील में भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए और तहसील के एक अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा जीएसटी विभाग के छापे से व्यापारी कराह रहा है। उन्होंने कहा मंडी शुल्क समाप्त कराया जाए। व्यापारी नेता उमेश गुप्ता ने 8 सूत्रीय मांग पत्र रखा जिसमें व्यापारियों की समस्याओं का जिक्र किया गया।
जब कैबिनेट मंत्री ने दस्यु सरगना का किया जिक्र
कायमगंज कैबिनेट मंत्री ने आज अपने संबोधन में कटरी क्षेत्र के उस दौर का भी जिक्र किया जिस समय कटरी दस्यु कलुआ का बोलबाला था। लोग डरते थे। उन्होंने कहा उस समय व्यापारी वर्ग परेशान था। उस रास्ते कोई जाना पसंद नही करता था। आज मोदी सरकार में सुरक्षा ही सर्वोपरि है। आज आसानी से लोग इधर उधर आ जा सकते हैं।

डेढ़ घंटा लेट आए कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद
कायमगंज। कायमगंज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बारह बजे कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम था लेकिन वह यहां करीब डेढ़ बजे आ सके।

कई भाजपाई नहीं दिखे
कायमगंज। निकाय चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद कई पार्टी पदाधिकारियों पर हार का ठीकरा फोड़ा गया था। इसकी शिकायत भी हुई थी। आज वह भाजपाई व्यापारी सम्मलेन में नहीं दिखे। जबकि बीजेपी संगठन के पदाधिकारी दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here