भारतीय कूर्मि महासभा दिनों दिन प्रगति पथ पर: गौरव

यूथ इण्डिया,गौतमबुद्ध नगर। व्यस्ततम जीवन शैली के बाद भी सामाजिक कार्यों में बेहतर कुशलता और बढ़ती रूचि के चलते नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर विकास कटियार को भारतीय कूर्मि महासभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन दिनों दिन प्रगतिपथ पर अग्रसर है। निश्चित ही पूरे देश में शिक्षित और उदारवादी लोगों की एकजुटता के लिए जाना जायेगा।

कानपुर विकास खण्ड विल्हौर के गांव पिहानी के मूल निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर विकास कटियार अपनी मेहनत के बलबूते लंदन तक अपनी वेहतर सेवाओं के लिए जाने गये। गौतमबुद्ध नगर नोएडा में उन्होने बीते वर्षो शिक्षित और मेहनतकश लोगों का साथ लेकर समाज के पिछडे और बेसहारा लोगों की सेवा का संकल्प लेकर कार्य शुरू किया। जिसके लिए वह यहां भी जाने गये। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें चिन्हित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here