जिले व बाहर से आए कवियों ने बहाई काव्य धारा |
पुस्तक को बताया एक माँ के संवेदन की आवाज |
फर्रुखाबाद(उपकार मणि): उपकारी राष्ट्र चिंतक मिशन के बैनर तले नितांत घरेलू माहौल में अनुजा सोमवंशी ‘क्षमा’ द्वारा लिखे गए काव्य संग्रह ‘परिंदे लौट आए’ का विमोचन अध्यक्ष कवि डॉ० शिवओम अम्बर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने गरिमापूर्ण माहौल में किया। इस मौके पर जनपद एवं अन्य जनपदों से आए कवियों ने काव्यपाठ करके काव्य जगत की इस कृति का स्वागत किया।


पांचालघाट स्थित डीएसबीडी पब्लिक स्कूल के सभागार में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ० नवनीत गुप्ता, शिक्षण के लिए अनिल सिंह राठौर व समाजसेवा के क्षेत्र में पूर्व सभासद एवं वर्तमान में सभासद पति मनोज अग्निहोत्री एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश चन्द्र कटियार का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष कवि डॉ० शिवओम अम्बर ने परिंदे लौट आए पर बोलते हुए अपने अध्यक्षी उद्बोधन में व्याकरण की दृष्टि से नहीं बल्कि भावदृष्टि से अनुजा की कृति उत्कृष्ट कृतियों में गिनी जाएगी क्योंकि यह माँ के भावुक हृदय की आवाज है और माता के शुभ आचरण की किताब है।


उन्होंने तथा उपस्थित सभी साहित्यकार प्रेमियों ने क्षमा को निरंतर लिखने रहने के लिए प्रेरित किया। सुश्री गरिमा पाण्डेय की वाणी वंदना से शुरु हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंगलाचरण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने नारी सशक्तिकरण के विषय पर बोलते हुए नारियों को हर क्षेत्र में बढ़ने की प्रेरणा दी। साहित्यिक क्षेत्र में अनुजा सोमवंशी ‘क्षमा’ की यह उपलब्धि महिलाओं के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन ब्रजकिशोर सिंह किशोर ने किया। हरदोई से आए राजकुमार सिंह सोमवंशी, रण्विजय सिंह सोमवंशी, उत्कृर्ष अग्निहोत्री, सुश्री गरिमा पाण्डेय, डॉ० शिवओम अम्बर, ब्रज किशोर सिंह किशोर, डॉ० संतोष पाण्डेय, उदय राज सिंह, डॉ० रामबाबू मिश्र रत्नेश ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की व्यवस्था युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी, अनुराग, विभोर सोमवंशी ने देखी। कार्यक्रम में इस अवसर पर भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, महेश पाल सिंह उपकारी, गीता भारद्वाज, निमिष टंडन, हरिभान सिंह आदि मौजूद रहे।