छत्रपति महाराज ने लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया : मोदी

नई दिल्ली, यूथ इंडिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बताया और कहा कि उन्होंने न केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जनता में भी यह विश्वास पैदा किया कि स्वयं का राज (स्वशासन) संभव है। उन्होंने गुलामी की मानसिकता को खत्म कर लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री शुक्रवार को वीडियो संदेश के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की 350वीं वर्षगांठ को संबोधित करते हुए अपने विचार रख रहे थे। कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के समय देश के आत्मविश्वास के स्तर की कल्पना कर सकते हैं।

सैकड़ों वर्षों की गुलामी और आक्रमणों के कारण देशवासियों का आत्मविश्वास सबसे निचले स्तर पर था। आक्रमणकारियों के शोषण और गरीबी ने समाज को कमजोर बना दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक केंद्रों पर हमला करके लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की गई। ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने न सिर्फ आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जनमानस में ये विश्वास भी पैदा किया कि स्वयं का राज संभव है। उन्होंने गुलामी की मानसिकता को खत्म कर लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस, हम सभी के लिए नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक साढ़े तीन सौ वर्ष पूर्व के ऐतिहासिक कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है और स्वराज, सुशासन और समृद्धि की महान गाथाएं आज भी हम सभी को प्रेरणा देती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here