क्षेत्र में दहशत का माहौल

शमसाबाद, यूथ इंडिया संवाददाता। खेत की रखवाली को गए एक वृद्ध की सिर पर टकोरे से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। परिजनों ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी वृद्ध नन्हेलाल उम्र 75 वर्ष अपने खेत पर मक्के की फसल की रखवाली करने के लिए शुक्रवार की रात घर से गए हुए थे। जिसमें सुबह पुत्र अमृत लगभग 6 बजे चाय पिलाने खेत पर गया था। उसने देखा कि पिता का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। टकोरा चारपाई के पास पड़ा था। जिसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। इस पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्ध की हत्या सिर पर टकोरा से प्रहार करके की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के तीन पुत्र हैं। जिसमें सर्वेश, शिवमंगल, अमृत हैं। वहीं खून से लथपथ पड़े बाबा को देख नाती शिवम बेहोश हो गया। आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार जारी है। थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इसमें खुलसा किया जाएगा। सुबह को छोटा पुत्र चाय लेकर खेत पर आया था तब घटना को लेकर जानकारी हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here