200 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, एडीएम व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियां ने मौके पर पहुंच किया निरीक्षण

यूथ इण्डिया संवाददाता, कमागलंज, फर्रुखाबाद। लगभग दो सौ करोड़ की लागत से बनने वाले गंगा नदी के पुल पर पहुंच जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति, तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय व अन्य अधिकारियां ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया और शुरू होने वाले निर्माण कार्य के बारे में जानकारी करते हुए सम्बंधित अधिकारियों के पेंच कसें।

विवरण के अनुसार कमालगंज नगर की जनता 30 वर्षों से अधिक समय से गंगा नदी पर हरदोई को जोड़ने वाले पुल निर्माण की मांग कर रही थी, जिसको भाजपा सरकार के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बायदा पूरा कराया। पुल के बनने से विकास के लिए तरस रहे नगर कमालगंज के व्यापारियों व हरदोई आने जाने वाले लोगों को बहुत लाभ होगा।

पुल निर्माण के लिए लगभग दो सौ करोड़ रुपए का बजट मिलते ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जोरशोर से कार्य शुरू कराए जाने के लिए प्रयास होने लगे। उसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी ने मडैयन घाट पर बनने वाले पुल के लिए स्थान चयन के साथ साथ पुल को कहां से कहां तक बनाया जाये और लिंक रोड के लिए भटपुरा रोड से गंगा नदी पुल तक जोड़ने के लिए गहनता के साथ निरीक्षण किया तथा सभी पुल निर्माण से जुड़े अधिकारियों को जल्द काम शरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए।

मौके पर उपजिलाधिकारी सुभाष प्रजापति, तहसीलदार श्रध्दा पांडेय, नायब तहसीलदार हर्षित सिंह, लेखपाल अभय त्रिवेदी, अमित राठौर, सैदमीर खां, प्रधान प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। शासन व प्रशासन के इस कार्य को देख आम जनमानस ने योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी का इजहार किया। कहा कि अब आने जाने बालों को समस्याओं का सामना नही करना पडेगा। हरदोई जाने के लिए घूमकर नही जाना पडेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here