भाभी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर हुआ था विवाद, घायल की मां ने दर्ज कराया मुकदमा, दो हिरासत में

यूथ इण्डिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। भाभी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर देवर का विवाद हो गया। जिस पर उसने तमंचे से महिला को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। घायल की मां ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल महिला की सास व देवर को हिरासत में ले लिया है।

विवरण के अनुसार पडोसी जनपद कन्नौज थाना तालग्राम के गांव त्योर निवासी रूपा देवी पत्नी स्व० शंभू दयाल ने कोतवाली फतेहगढ में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि उसकी बेटी बसंती की शादी फतेहगढ के सिविल लाइन निवासी संजीव पुत्र जगदीश के साथ हुई थी। अरोप लगाया कि संजीव शराब पीने का आदी है। बसंती लोगों के घरों में झाडू पोंछा कर अपने बच्चे पाल रही है। बसंती की कमाई को उसका पति संजीव शराब में उड़ा देता था। इसी बात को लेकर विवाद होता है।

बताया कि बीती बीस मई को संजीव उसके जेवर बेंच आया और शराब पी ली। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी बसंती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उसके बाद बसंती अपने बच्चों के साथ दरवाजे के पास सो रही थी। उसी दौरान उसका देवर प्रदीप आया और उसके गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को आनन फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पडताल की। बसंती की मां रूपा देवी ने आरोप लगाया कि इस घटना में संजीव का हाथ है। पुलिस ने देवर प्रदीप व उसकी मां मुन्नी देवी को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में प्रदीप ने बताया कि उसकी भाभी के चाल चलन ठीक नही थे। उसे बीती रात आपत्तिजनक स्थिति में अन्य व्यक्ति के साथ देख लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हांलाकि देवर प्रदीप ने इस घटना को कबूल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here