यूथ इण्डिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मुख्यालय पर जिला न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया उनके साथ डीएम भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्यालय पर लोक अदालत की गई तैयारियों का निरीक्षण भी किया और संतुष्टि व्यक्त की। डीजे ने कहा कि सुलभ और त्वरित न्याय के लिए लोक अदालत अच्छा माध्यम है।

लोक अदालत के माध्यम से जन साधारण को न्याय मिलता है साथ ही न्यायालयों का कार्यभार भी कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण भाईचारे को बढ़ावा देता है। जिलाधिकारी ने लोक अदालत की तैयारियां देखकर खुशी जाहिर की और उन्होंने से सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई। लोक अदालत का आयोजन सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में भी हुआ। जिसमें बड़ी तादाद में सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी के न्यायालय में 16 मामलों का निस्तारण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here