यूथ इण्डिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी के स्मृति दिवस पर पुराने कांग्रेसियों को जुटाने का काम किया और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी ने आधुनिक भारत की आधारशिला रखने का काम किया।

इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर, मोबाइल, के अलावा विश्व स्तर पर भारत को अपडेट करने के साधन स्व० राजीव गाँधी की ही देन है। इस अवसर पर कहा गया कि संगठन में कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। बस बिखरे हुए कार्यकर्ताओं को एकत्र करने की जरूरत है। सभी कांग्रेसी प्रतिबद्ध होकर पुराने व बिखरे हुए कार्यकर्ताओं को एकत्र करने का संकल्प लें तो आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में परिणामों की तस्वीर बदल सकती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, वर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, कार्यकारी नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, युवा कांग्रेस नेता शिवाषीश तिवारी, वसीमुज्जमा खाँ, प्रमोद जैन, अमित मिश्रा, स्पर्श मिश्रा, दीपक चतुर्वेदी, इलियास, विकास, इमरान अंसारी, फादिल हुसैन समेत बड़ी तादाद में कांग्रेसी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here