मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के विधायक बनने के बाद नगर पालिका में बढ़ा भाजपा का वोट बैंक, लगातार दूसरी बार 30 हजार के ऊपर मतदान

फर्रुखाबाद। जिले में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति भले ही निकाय चुनाव में नाजुक रही लेकिन सदर विधानसभा में भाजपा बीते वर्षों की तुलना इस बार भी 30 हजार से ऊपर पहुँची। यही हाल पिछले निकाय चुनाव का था। तब भाजपा 35 हजार के करीब रहकर हार गयी थी। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एवं उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी ने अपने बूथ संख्या 267 पर भाजपा को इस बार भी 205 मत दिलाए। जब कि बसपा यहाँ 153 मत पाई। सपा को 30 मतों में ही संतोष करना पड़ा। निकाय चुनाव के इस वार्ड के लोग 267 बूथ पर मतदान करते हैं। इस बूथ के क्षेत्र में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के अलावा पूर्व विधायक विजय सिंह का परिवार व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल का परिवार भी रहता है। वहीं भाजपा के अन्य दिग्गज भास्कर दत्त द्विवेदी आदि भी रहते हैं।

हालांकि मेजर के चचेरे भाई सुधांशु दत्त द्विवेदी भी यहीं रहते हैं। भाजपा की टिकट न मिलने से वह नाराज होकर वत्सला अग्रवाल के समर्थन में चले गए थे। सदर विधायक के करीबियों में शुमार एडवोकेट प्रबल त्रिपाठी भी यहाँ से दोबारा ऐतिहासिक मत साढे आठ सौ से जीतकर सभासद चुने गए। उन्हें 15 सौ के करीब मत मिले। बता दें कि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी की इस सीट को जिताने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगाया था। उन्होंने अपने सजातीयों को भी मतदान से एक दिन पूर्व हर तरीके से मनाकर भाजपा के पक्ष में आने को मजबूर किया था।

नगर पालिका परिषद् फर्रुखाबाद क्षेत्र में अकेले गुप्ता विरादरी करीब 40 हजार से भी अधिक है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की माँ सुषमा गुप्ता को सजातियों ने ही खुलकर वोट नहीं दिया। वह समुदाय यहाँ अपना नेता मनोज अग्रवाल को मानता है। यह बात उनकी पत्ती की तीसरी बार हुई शानदार जीत से और साबित हो गयी। सदर विधायक ने जीहतोड़ मेहनत कर यहाँ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में कसर नहीं छोड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here