राजनीति के महारथी साबित हुए मनोज अग्रवाल, बसपा प्रत्याशी पत्नी वत्सला को लगवाई हैट्रिक, भाजपा को न खुदा मिला न विशाले सनम, नौ सीटों में दो न० पं० छोडकर सभी पर करारी हार, जिले की दोनो नगर पालिकाऐं भी हाथ से गईं

फर्रुखाबाद। पूरे दिन हाईटेक ड्रामें के बाद सदर सीट पर इस बार भी भाजपा का सपना अधूरा रह गया। राजनीति के कुशल खिलाडी साबित हुए बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए अपनी पत्नी श्रीमती वत्सला अग्रवाल की लगातार तीसरी बार सीट सलामत रखी। भाजपा की इस हार के बाद अगले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की नई गणित बन गई।

प्रमाण लेने के बाद अग्रवाल दंपत्ति एवं उनके समर्थक

वत्सला अग्रवाल को 35514 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर 32661 मत पाकर पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू एकता चौधरी हार गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता 31041 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। भाजपा को नगर पालिका चुनाव में इस बार यह ऐतिहासिक मत प्राप्त हुए। कंपिल में सपा प्रत्याशी राजवती चुनाव जीती। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी बसपा के अशोक मौर्य को 1441 वोट से हराया। सपा की राजवती को 3 हजार 9 सौ 14 मत मिले। जबकि अशोक मौर्य को 2 हजार 4 सौ 76 मत मिले। तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी नवनीत किशोर को 15 सौ 73 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी सहाना बेबी को 204 मत मिले।

शमसाबाद से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी जोया फारूखी को 9 हजार 5 सौ 29 चुनाव मिले। जबकि उनकी निकटतम प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी शैफाली को 7 हजार 6 सौ 74 वोट मिले। इस तरह 18 सौ 55 मत से हराया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की शीबा परवीन 976 मत मिले।

कायमगंज से निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर शरद गंगवार को 7 हजार 6 सौ 57 मत मिले। जबकि निकटतम भाजपा प्रत्याशी सुभाष गुप्ता को 6 हजार 3 सौ 89 मिले। इस तरह डॉक्टर शरद ने 1 हजार 2 सौ 41 मत से हराया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सरवर हुसैन को 2 हजार 4 सौ 79 मत मिले। सपा के देवकीनंदन को 725 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी श्यामू 367 मत मिले।

नवाबगंज से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार जीत गए है। उन्हें 2 हजार 9 सौ 75 मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय करुणेश यादव को 21 सौ 91 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत कश्यप को 21 सौ 24 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 2033 मत मिले। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी बन्ने खा 14 सौ 18 मत मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मेंद्र को 1369 वोट मिले। 760 निर्दलीय प्रत्याशी जाहर सिंह को मिले। जिले की नौ सीटों में एक सीट बसपा के खाते में गई दो सीटें भाजपा के खाते में गई। एवं दो सीटें समाजवादी पार्टी को मिली। अन्य सीट मोहम्मदाबाद कायमगंज नवाबगंज कमालगंज पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। सत्तारूढ़ भाजपा को जिले में करारा झटका लगा।

दो उपमुख्यमंत्री व कई मंत्री भी नहीं दिला पाये भाजपा को जीत
सदर विधायक की दिन रात की मेहनत भी नहीं आई काम फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद सदर सीट पर इस बार भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहने के बावजूद अपना प्रत्याशी नही जिता सकी और बसपा एवं पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के हाथों फिर मात खाने को मजबूर हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता से लेकर पूरी भाजपा ने यहां ताकत झोंकी थी। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी भी भाजपा के समर्थन में डटे रहे। लेकिन इसके बाद भी पार्टी को सफलता नही मिली। सेनापति के और सदर विधायक के चचेरे भाई सुधांशु दत्त द्विवेदी खुले तौर पर बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के साथ थे। शहर के ब्राम्हण मतदाताओं ने भी यहां भाजपा को पूर्ण समर्थन नही दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here