निर्णायक बना मुस्लिम मतदाता वर्ग विशेष के बूथों पर सुबह से लगने लगी भारी भीड़, लंबी कतारों ने मतदान स्तर को बढाया |
फर्रुखाबाद। गुरूवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में जिले के मतदाताओं ने उत्सव सा महसूस कर दिल खोलकर भाग लिया। जिला प्रशासन ने मतदान स्थलों को अच्छे ढंग से सजवाया था। जहां लोग सुबह सात बजे से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में लगने लगे। निर्णायक भूमिका में हमेशा रहे मुस्लिम मतदाताओं ने इस बार भी भोर की पहली किरण से लेकर अंत तक पूरी उत्सुकता के साथ मतदान में भाग लिया। खासकर महिलाओं की भागीदारी यहां पूरे जनपद में उल्लेखनीय रही।


सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक हुए मतदान में सबसे ज्यादा जागरूकता नवसृजित नगर पंचायतों में तो रही ही इसके अलावा सदर सीट की भी ज्यादा देखने को मिली। बीबीगंज से लेकर सर्वाधिक मुस्लिम इलाकों में मतदान के लिए लोग बेताब नजर आये। उम्मीद से भी ज्यादा मतदान का फीसद चौकाने बाले परिणामों के लिए काफी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने सदर सीट में इतिहास रचने के लिए इस बार सबसे ज्यादा जोर आजमाइश की थी।
राज्य के दो उप मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री यहां डेरा डाले रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रत्याशी मां सुषमा गुप्ता पार्टी की प्रत्याशी थी। वहीं उनके सामने 15 साल से नगर पालिका पर काबिज पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की पत्नी श्रीमती वत्सला अग्रवाल समेत समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रबधू श्रीमती एकता चौधरी चुनाव मैदान में पूरी ताकत से डटी थी। मुस्लिम मतदाताओं को इस सीट पर हमेशा निर्णायक माना गया। बीते चुनाव यह वोट बसपा के खाते में गया था। वहीं इस बार यह वोट नये चेयरमैन का फैसला करने के लिए काफी है। प्रत्याशियों का भाग्य पेटियों में बंद है।
अन्य खबरें





