फर्रुखाबाद, यूथ इंडिया। निकाय चुनाव के चल रहे समर में समाजवादी पार्टी जिले में अपनी स्थिति को मजबूत आंक रही है। उत्साहित सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल लगातार यहाँ रुककर हर व्यवस्था को न केवल जाँच रहे हैं बल्कि एक-एक कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने में कसर बकाया नहीं छोड़ रहे । उधर सबसे ज्यादा सदर सीट से चुनाव मैदान में उतरीं पूर्व विधायक विजय सिंह की असिस्टेंट प्रो. बहू एकता चौधरी मतदाताओं में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हैं।

वहीं महिलाओं की उपस्थिति उनके साथ होने से परिजनों में खुशी की लहर है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल लगातार दो दिन तक जिले भर के कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते रहे। उनके साथ बराबर रहे सपा नेता सौरभ कटियार जिले की भौगोलिक स्थितियों से बाकिफ कराते रहे। सपा पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव के घर कमालगंज पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष ने उनके परिजनों से मुलाकात की एवं यहाँ प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की रणनीति बनाई। इससे पहले उन्होंने पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव के आवास पर सोमवार दोपहर सदर सीट से चुनाव लड़ रहीं एकता चौधरी को जिताने की रणनीति बनाई।

सपा प्रदेश अध्यक्ष लगातार दो दिन तक सजातीयों के भी सम्पर्क में रहे। वह तमाम लोगों के घर गए। यूथ इण्डिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिले में समाजवादी पार्टी एक बार फिर इतिहास बनाने जा रही है। इतना उत्साह उन्हें इससे पूर्व यहाँ देखने को नहीं मिला। बोले कि निश्चित तौर पर सपा सदर सीट समेत सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने बताया कि सपा के पुराने सपोटर इस बार पार्टी के साथ हैं। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर के कारण लोग सत्तारूढ दल से नाराज हैं। कहा कि वह दोबारा यहाँ प्रत्याशियों की जीत के बाद फिर आएगें और नगर की बदहाल स्थिति को संवारने के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here