नाले को हर कीमत में हराने की पुरजोर कोशिश में सेनापति, भाजपा समेत सदर विधायक ने प्रतिष्ठा से जोड़ी जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा
फर्रुखाबाद, यूथ इंडिया संवाददाता। पूर्व विधायक विजय सिंह को एक बार फिर करारी शिकस्त देने की मुहिम में जुटे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की माँ सुषमा गुप्ता के चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है वहीं उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी भी चुनावी समर में पूरी ताकत से लग गयी हैं। उन्होंने दो दिन पूर्व ही शहर में ढेरा डाल लिया है। वह घर-घर साइकिल को हराने के लिए जोर-शोर से लग गयी हैं।
अपने पिता के हत्यारे पूर्व विधायक विजय सिंह को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने के बाद सदर विधायक उनके परिवार की राजनीति को समूल खत्म करने की मुहिम में है। इसके लिए उन्होंने निकाय चुनाव में अपनी पत्नी अनीता द्विवेदी तक को भाजपा की टिकट का आवेदन नहीं कराया न ही अपने परिवार की पैरवी में दिन रात एक किए। उनका मानना है कि सदर सीट पर करीब 40 हजार से भी अधिक गुप्ता मतदाता इतने ही लोगों को अपने यहाँ व्यापार से जोड़े रखे है।
इसके चलते उनकी प्रबल पैरवी और संस्तुति से जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की माँ सुषमा गुप्ता को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था। प्रतिष्ठा से जोड़े सदर विधायक ने इस चुनाव में कोई भी चूक न हो इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ पूरी ताकत से चुनाव जिताने की न केवल रणनीति बनाई बल्कि खुद भी अपने चुनाव की तरह सपत्नीक चुनाव मैदान में हैं। उधर जिला प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक भी इसी सीट को प्रतिष्ठा से जोड़े हैं।
अन्य खबरें



