एकता चौधरी के समर्थन में शहरी क्षेत्र में अपनों के जायेगें घर, जिले भर की करेंगे समीक्षा
फर्रुखाबाद, यूथ इंडिया। हवा समर्थन में देख लवरेज समाजवादी पार्टी के अपने कार्यकर्ताओं में और जान फूंकने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को जिले में डेरा डाल दिया। वह पूर्व विधायक विजय सिंह की बहू एकता चौधरी समेत पूरे जिले के सपा प्रत्याशियों की चुनाव प्रबंधन समीक्षा के साथ यहां निष्ठावान कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू भी करेगें। समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में इस बार जनपद में लंबे समय बाद खुद को मजबूत मान रही है।
पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू डा० नवल किशोर शाक्य व जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव जैसे पुराने दिग्गजों ने इस बार मजबूत और निष्ठावान प्रत्याशियों का चयन कर जिले की सात नगर पंचायत व दो जिला नगर पालिकाओं में अपने प्रत्याशी उतारे है। हांलाकि कायमगंज नगर पालिका सपा के लिए उतनी मजबूत नहीं है क्योंकि वहां राशन माफिया राम प्रकाश यादव कल्लू का कहर भाजपा के समर्थन से आज भी कायम है।
जिले भर में सुवोध यादव का हस्तक्षेप खत्म होने के बाद पार्टी एक बार फिर पुराने दशक के लोकप्रिय दौर में लौटी है। सपा हाई कमान फर्रुखाबाद और कन्नौज को काफी गंभीरता से ले रहा है। खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज में आये दिन कदमताल कर रहे है तो उनके प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फर्रुखाबाद में डेरा जमाने पहुंचे है। वह सजातीयों के अलावा पार्टी के अन्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं से भी गुफ्तगू करेंगे। साथ ही पार्टी के जिम्मेदार नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी जिले में बिलकुल उन्हीं कदमों पर चल रही है जिन कदमों में चल कर यहां बरगद बनी सपा सूख गई थी। हाल ही में अपराधी प्रवृत्ति के बसपा और सपा नेताओं को भाजपा ने गले लगाया। जो बात आम जनमानस को नागवार गुजरी। जिसके परिणाम स्वरूप आम मतदाता का ध्यान एक बार फिर पुरानी जगह केन्द्रित होने लगा है, जिसको लेकर विपक्ष खुशी से लवरेज है।
अन्य खबरें

